sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय टेनिसUS Open 2022: यहां जानें यूएस ओपन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां,...

US Open 2022: यहां जानें यूएस ओपन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां, प्राइज मनी से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की दी गई है पूरी डिटेल्स

US Open 2022: यूएस ओपन 2022 अब सिर्फ कुछ ही दिन दूर है। जिसकी मुख्य प्रतियोगिता 29 अगस्त से 10 सितंबर तक शुरू होंगी। इस टूर्नामेंट के लिए अब तक सभी की निगाहें 25 अगस्त के लिए निर्धारित ड्रा पर हैं। लेकिन इन सबके अलावा भी इस टूर्नामेंट की कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आपको जरूर जान लेनी चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं यूएस ओपन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।

ये भी पढ़ें- US. Open 2022 : बेलारूस की अजारेंका यूएस ओपन में यूक्रेन Exhibition से बाहर

US Open 2022: भारत में कहां देख सकते हैं यूएस ओपन की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत में यूएस ओपन 2022 का सीधा प्रसारण स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार यूएस ओपन 2022 से होगा। वहीं इसके अलावा आप इस टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर भी देख सकते हैं।

US Open 2022: क्या होगी यूएस ओपन की प्राइज मनी
अगर इस टूर्नामेंट की प्राइज मनी की बात करें तो यह 60.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

US Open 2022: यूएस ओपन ड्रॉ
अगर यूएस ओपन के ड्रॉ की बात करें तो यह 25 अगस्त को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर होगा।

US Open 2022: यूएस ओपन का पूरा शेड्यूल

29 अगस्त- पुरुषों और महिलाओं का पहला राउंड रात 8:30 बजे से
30 अगस्त – पुरुषों और महिलाओं का पहला राउंड रात 8:30 बजे से
31 अगस्त- पुरुषों और महिलाओं का दूसरा राउंड रात 8:30 बजे से
1 सितंबर- पुरुषों और महिलाओं का दूसरा राउंड रात 8:30 बजे से
2 सितंबर – पुरुषों और महिलाओं का तीसरा राउंड रात 8:30 बजे से
3 सितंबर- पुरुषों और महिलाओं का तीसरा राउंड रात 8:30 बजे से
4 सितंबर- पुरुषों और महिलाओं का 16वां राउंड रात 8:30 बजे से
5 सितंबर- पुरुषों और महिलाओं का 16वां राउंड रात 8:30 बजे से
6 सितंबर – पुरुषों और महिलाओं के क्वार्टर फाइनल रात 9:30 बजे से
7 सितंबर- रात 9:30 बजे से पुरुष और महिला क्वार्टर फाइनल
8 सितंबर- सुबह 4:30 बजे से महिला सेमीफाइनल
9 सितंबर- पुरुष सेमीफाइनल सुबह 12:30 बजे से
10 सितंबर- महिलाओं का फाइनल सुबह 1:30 बजे शुरू होगा
11 सितंबर- पुरुषों का फाइनल सुबह 1:30 बजे शुरू होगा

Deepak Singh
Deepak Singhhttps://tennistoday.net/
टेनिस समाचार मेरे लिए अनुसरण करने के लिए हमेशा दिलचस्प होते हैं। एक टेनिस खेल प्रेमी के रूप में, मैं दुनिया के साथ इस खेल के बारे में सब कुछ साझा करना चाहता हूं, खासकर मेरे भारतीय टेनिस प्रशंसकों के साथ
संबंधित लेख

सबसे अधिक लोकप्रिय